नहीं रहे गरीबों कि आवाज बुलंद करने वाले सीपीआई नेता अर्जूण साह

DNB Bharat

वीरपुर में सीपीआई नेता व कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने उन्हें लाल झंडा देकर उन्हें अंतिम सलामी दी।

डीएनबी भारत डेस्क 

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के सामंती सोच रखने वाले, अपराधीक घटनाओं को अंजाम देने वाले, समाजिक समरसता को भंग करने वाले, हर जोड़ जूल्म के खिलाफ गरीबों, शोषित वंचित, मजदूरों, किसानों के लिए हर हमेशा आवाज बुलंद करने के वाले अर्जूण साह ने लंबी बिमारी से जुझते हुए सोमवार को देर रात वीरपुर स्थित आवास पर आखरी सांस लिया।

- Sponsored Ads-

मंगलवार की अहले सुबह क्षेत्र में खबर फैलते ही प्रखंड क्षेत्र के सीपीआई कार्यकर्ताओं समेत वीरपुर के ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच लाल झंडा देकर उन्हें अंतिम लाल सलाम पेश करते हुए उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया।

मौके पर मौजूद पूर्व अंचल मंत्री सह सीपीआई नेता चंद्रभूषण सिंह, किसान नेता मलखान सिंह, पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, पंसस रिता चौरसिया, शाखा मंत्री रामाज्ञा महतो, डाॅ रामबालक ठाकुर, मो अदालत, मो कमाल, रामाश्रय पासवान आदि नेताओं ने बताया कि अर्जूण साह गरीबों के हक हकुक की रक्षा के लिए जीवन प्रयत्न पार्टी के भीतर और पार्टी के बाहर संघर्ष करते रहे। इनकी कमी वीरपुर अंचल परिषद को सदैव खलेगी।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article