बेगूसराय में एक दिन के नवजात का शव बरामद, क्षेत्र में हो रही…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में मानवता एक बार फिर शर्मशार हुई जहां परिजन एक दिन के नवजात बच्चे को सरेआम फेंक कर लापता हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई पर जुट गई है। घटना को लेकर जहां लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं वही अज्ञात मां बाप को कोसने से भी नही चूक रहे है।

- Sponsored Ads-

घटना चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक की है। घटना के संबंध में चौकीदार रिंकू पासवान ने बताया की चेरियाबरियार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के समीप एक नवजात बच्ची फेंकी हुई थी और लोगों की भीड़ लगी थी। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय लेकर आए है। उन्होंने बताया कि लगता है कि जन्म के वक्त बच्ची मरी हुई थी, जिसके बाद उसे फेक दिया गया। बच्ची किसके द्वारा फेका और किसका है इसका पता नही चल पाया है।

बाइट _ रिंकू पासवान _ चौकीदार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article