वीरपुर पुलिस ने चार मोबाइल के साथ दो चोर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत के वार्ड नं 7 में शुक्रवार को देर रात लगभग 2 बजे में घर में घुसकर चोरी कर रहे चोरों को जाग होने पर ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया ‌। जबकि अन्य चोर भागने में सफल हो गए।पकड़ाए चोर से पुछताछ और निशान देही पर पुलिस चार मोबाइल के साथ एक और चोर को बथौली से गिरफ्तार कर लिया है ।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सहुरी पंचायत के वार्ड नं 7 में दिलीप साह के घर में घुसकर चोर चोरी कर रहे थे। इसी दौरान किसी महिला की निंद खुली तो घर में अंजान व्यक्ति को देख हल्ला करने लगी।भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।

वीरपुर पुलिस ने चार मोबाइल के साथ दो चोर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2पकड़ाएं चोर ने पुछ ताछ के दौरान बथौली वार्ड नं 4 के मोहम्मद शौकत खान के पुत्र मोहम्मद राजा ख़ान अपना नाम बताया है। जिसके निशान देही पर बथौली वार्ड नं 3 के मोहम्मद मोविन के पुत्र मोहम्मद इम्तियाज को सहुरी निवासी दिलीप साह के घर से चोरी गए चार मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article