नालंदा जिले में अलग-अलग घटना में दो लोगो की मौत:-आग से झुलसकर वृद्ध की मौत एवं पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव

^^घर के सामान को बचाने का प्रयास किया वृद्ध महिला,इसी क्रम में अगलगी की घटना में जिंदा जल गई।
^^दूसरी घटना में ग्रामीणों के अनुसार वृद्ध की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया ,ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र इलाके के नोआवा गांव में अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत हो गयी। पहली घटना नोआवा गांव की है,जहां बिजली के चिंगारी से घर में आग लगने के कारण वृद्ध महिला इंदु देवी की मौत जिंदा जलकर हो गई।

Midlle News Content

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिस वक्त इंदु देवी के घर में आग लगी उस वक्त घर में कोई भी मौजूद नहीं था। आग लगने के बाद इंदु देवी ने अपने घर के सामान को बचाने का प्रयास किया। इसी क्रम में हुआ इस अगलगी की घटना में जिंदा जल गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना भी नोआवा गांव की है,यहां नोआवा खंधा के पास पेड़ से एक अज्ञात वृद्ध का शव लटका हुआ देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। ग्रामीणों के अनुसार वृद्ध की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया है,ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो। वही पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। क्योंकि वृद्ध के गर्दन पर गहरे जख्म के निशान देखे गए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालन्दा

- Sponsored -

- Sponsored -