नालंदा में एम्बुलेंसकर्मियों ने की बैठक, पीएफ भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की धमकी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बकाया वेतनमान की मांग को लेकर बिहारशरीफ के धनेश्वरघाट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले 102 एंबुलेंस कर्मियों की बैठक बुलाई गई। जिसमें सर्वसम्मति से 10 दिनों के भीतर बकाया 4 माह का वेतन और ईपीएफ का भुगतान नहीं होने पर सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की। संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि हमलोग 2013 से एंबुलेंस की सेवा दे रहे हैं।

- Sponsored Ads-

पिछले साल से 102 एंबुलेंस के संचालन का जिम्मा नए कंपनी को दी गई है। जिसके कारण नए कंपनी द्वारा पिछले 4 माह का वेतन और 22 माह का ईपीएफ देने से इंकार कर दिया गया है। इसको लेकर हमलोग सिविल सर्जन से मिलकर कई बार गुहार लगा चुके हैं पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। 8 हजार रुपए पर हमलोग काम करते हैं और वह भी समय पर न मिले तो हमलोग के समक्ष बुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसलिए हम लोग सिविल सर्जन से मांग करते हैं कि 10 दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो हम लोग सामूहिक अवकाश पर जाने को बाध्य हो जाएंगे।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article