वरिष्ठ पत्रकार बिपिन सिंह को मातृ शोक, छाया मातम्

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के नगर परिषद बीहट के हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार बिपिन कुमार सिंह को मातृ शोक। शोकाकुल परिवार के सदस्यों ने बताया कि पत्रकार बिपिन कुमार सिंह को मंगलवार की रात करीब नौ बजे के करीब 86 वर्षीय मां भवानी देवी की मौत हृदय गति रुक जाने के कारण हो गई।

वरिष्ठ पत्रकार बिपिन सिंह को मातृ शोक, छाया मातम् 2मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम् छा गया। स्थानीय लोगो ने बताया कि वह अपने पिछे भड़ा पुरा परिवार छोड़ गईं हैं। इधर दुःखद समाचार मिलते ही प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए।

- Sponsored Ads-

वरिष्ठ पत्रकार बिपिन सिंह को मातृ शोक, छाया मातम् 3वहीं सिमरिया धाम स्थित मोक्षदायिनी उत्तर वाहिनी गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि एकलौते पुत्र पत्रकार बिपिन कुमार सिंह ने दिया। सांत्वना देने प्रखण्ड एवं नगर परिषद बीहट क्षेत्र के गणमान्य, जनप्रतिनिधि , शिक्षाविद्, साहित्यकार, कलाकार, निर्देशक, वरिष्ठ रंगकर्मी तथा लोक सेवक व अधिकारी और स्थानीय सभी पत्रकार पहुंचे।

बेगूसराय के बीहट से धर्मवीर की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article