नीट ऑल इंडिया मेडिकल परीक्षा में बरौनी प्रखंड के कई छात्र- छात्राओं ने किया सफलता हासिल

DNB Bharat

नीट मेडिकल की परीक्षा में ऑल इंडिया में बरौनी प्रखंड एवं नगर परिषद बीहट सहित से कई छात्र- छात्राओं ने बेहतर अंक प्राप्त कर सफलता पायी है।

डीएनबी भारत डेस्क 

नीट ऑल इंडिया मेडिकल परीक्षा में बरौनी प्रखंड एवं नगर परिषद बीहट क्षेत्र के कई छात्र- छात्राओं ने बेहतर अंक प्राप्त कर सफलता पायी है। छात्रों की इस सफलता पर परिजनों में काफी खुशी का माहौल है। खासकर मध्य विद्यालय असुरारी के प्रधान अनिल कुमार राय की पुत्री और अवकाश प्राप्त एडीएम सुखदेव राय की प्रपौत्री मुस्कान कुमारी ने नीट 2023 की परीक्षा में सफल होकर पिता सहित अपने गांव पिपरा देवस का नाम रौशन की है।

- Sponsored Ads-

नीट ऑल इंडिया मेडिकल परीक्षा में बरौनी प्रखंड के कई छात्र- छात्राओं ने किया सफलता हासिल 2

पिता अनिल राय ने बताया कि मुस्कान ने मैट्रिक एचएफसी डीएवी और इंटर उच्च माध्यमिक विद्यालय असुरारी बरौनी से पास की है। मुस्कान ने प्रथम प्रयास में ही ऑल इंडिया में 4538 वां रैंक प्राप्त किया है। उसकी इस सफलता पर मां अनिता देवी, चाचा मनोज कुमार राय, सुनील कुमार राय, चाची सुनीता देवी, मुरारी कुमार, बहन शालिनी कुमारी एवरेस्ट कम्पनी में मैनेजमेंट ट्रेनी, अखिलेश कुमार, ग्रामीण सचिदानंद राय, राम उदित राय, अंजनी राय सहित अन्य ने बधाई दी है।

नीट ऑल इंडिया मेडिकल परीक्षा में बरौनी प्रखंड के कई छात्र- छात्राओं ने किया सफलता हासिल 3

वहीं दूसरी ओर नगर परिषद बीहट के वार्ड 24 जागीरटोला निवासी उमेश शर्मा के पुत्र रजनीश शर्मा ने ऑल इंडिया में 35092 रैंक हासिल किया। उसकी इस सफलता पर न्यू ईरा एकेडमी के निदेशक संजय कुमार ललन कहते हैं कि रजनीश ने इसी विद्यालय से बोर्ड की परीक्षा 88 प्रतिशत अंक के साथ पास की थी। वहीं मां पूर्व पार्षद इंदु देवी, शिक्षक अनिल शर्मा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सरोज कुमार सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी है।

जबकि नगर परिषद बीहट के वार्ड संख्या 34 चकिया निवासी राजेश पटेल की इकलौती पुत्री रश्मि पटेल ने कठिन मेहनत और सेल्फ स्टडी करके पहली बार में ही नीट में ऑल इंडिया में 22451 रैंक प्राप्त किया है। रश्मि पटेल के पिता राजेश पटेल चकिया में अपने घर पर रहकर एक साधारण किराना का दुकान चलाकर घर परिवार को चलाते हैं। मां कविता देवी अपनी बेटी की सफलता पर आंसू को रोक नहीं पा रही है।

रश्मि ने 12वीं की परीक्षा बीहट स्थित न्यू ईरा एकेडमी स्कूल से पास करने के बाद सीधे नीट की तैयारी में जुट गई थी। रश्मि की इस सफलता पर वार्ड पार्षद नेहा पटेल, चाचा नगर पार्षद के प्रतिनिधि रजनीश पटेल उर्फ टोनी, अधिवक्ता अवधेश राय, वीरेंद्र राय, दादा विष्णु देव राय सहित कई अन्य लोगों ने भी शुभकामनाएं दी है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article