बेगूसराय में जमीनी विवाद में दिनदहाड़े अधेड़ की गोलीमार कर हत्या

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मुफस्सिल थानाक्षेत्र अंतर्गत पहाड़चक की घटना, मृतक के परिजन ने मृतक के भाई पर हत्या कि साजिश रचने का लगाया आरोप।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़चक की है। मृतक की पहचान पहाड़चक निवासी सुरेश पंडित के रूप में की गई है। वहीं मृतक के परिजनों ने मृतक सुरेश पंडित के भाई पर ही हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में जमीनी विवाद में दिनदहाड़े अधेड़ की गोलीमार कर हत्या 2

मृतक के पुत्र दिनेश पंडित ने बताया कि उसके पिता का एवं उसके मंझले चाचा का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिसे पंचायत के माध्यम से सुलझा भी लिया गया था और हिस्सेदारी बटवारा के बाद उसके चाचा ने अपने हिस्से की जमीन पर कब्जा कर लिया था। लेकिन मृतक सुरेश पंडित के हिस्से की जमीन उसे नहीं दे रहा था एवं उस पर भी कब्जा करना चाहता था।

बेगूसराय में जमीनी विवाद में दिनदहाड़े अधेड़ की गोलीमार कर हत्या 3

इसी बात को लेकर हाल के दिनों में कुछ विवाद भी हुआ था तत्पश्चात मृतक के भाई के द्वारा उसे जान से मरवाने की धमकी भी दी गई थी। बताया जा रहा है कि आज मोबाइल के माध्यम से सुरेश पंडित को पहाड़चक के चौक पर बुलाया गया एवं उसी बक्त पीछे से आकर अपराधी ने गोली मारकर सुरेश पंडित की हत्या कर दी। मृतक के पुत्र दिनेश पंडित ने कहा है कि मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर अपराधियों की तुरंत शिनाख्त की जा सकती है।

फिलहाल सुरेश पंडित की मौत के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। लेकिन कहीं ना कहीं दिनदहाड़े इस हत्या की वजह से एक बार फिर बेगूसराय की पुलिस सवालों के घेरे में है, क्योंकि जिस तरह से घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों के मन से पुलिस का भय बिल्कुल ही खत्म हो चुका है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article