बेगूसराय में संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत, इलाके में सनसनी

बेगूसराय जिला के छौराही थानाक्षेत्र अन्तर्गत परोड़ा गांव की घटना

बेगूसराय जिला के छौराही थानाक्षेत्र अन्तर्गत परोड़ा गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा युवक के मौत की वजह महुआ शराब पीने से बताई जा रही है। मृतक की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के परोड़ा निवासी ऋषिकेश कुमार सिन्हा के रूप में की गई है।
Midlle News Content
स्थानीय लोगों ने बताया कि ऋषिकेश कुमार सिन्हा बराबर महुआ शराब का सेवन करते थे और दो दिन पूर्व भी इन्होंने शराब पी थी और उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तब इन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन बीती रात उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सीधे सीधे आरोप लगाते हुए कहा है कि परोरा गांव में कई जगहों पर लंबे समय से महुआ शराब बनाने और बेचने का काम किया जा रहा है।
इसकी सूचना पुलिस को लगातार स्थानीय लोगों के द्वारा भी दी गई। लेकिन पुलिस इस मामले में उदासीन रवैया अपनाते रही और शराब कारोबारी पर कोई कार्रवाई नहीं की जिससे उनके हौसले बुलंद होते गए और आज उसी का परिणाम है कि ऋषिकेश कुमार सिन्हा की शराब पीने से मौत हो गई है। उक्त मामले में भी लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची है।
बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू 

- Sponsored -

- Sponsored -