बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के दमदमा स्थित बरैठ के समीप की।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरात है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के दमदमा स्थित बरैठ के समीप की है।

- Sponsored Ads-

घायल व्यक्ति की पहचान चेरियाबरियारपुर थानाक्षेत्र निवासी मिथुन कुमार एवं बरौनी थाना क्षेत्र निवासी सुरेश पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोनों युवक होकर दमदमा गांव से हवासपुर बारात जा रहा था तभी रास्ते में ही बारैठ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दिया।

जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों इलाजरत है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article