निजी क्लिनिक में ईलाज के दौरान चिकित्सक की लापरवाही से युवक की मौत, परिजन ने लगाया आरोप चिकित्सक फरार

DNB Bharat

नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत कथराही मोड़ के समीप एक निजी अस्पताल का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत कथराही मोड़ के समीप एक निजी अस्पताल में चिकित्सक के लापरवाही के कारण एक व्यक्ति का ईलाज के क्रम में मौत हो गई है। वहीं इस घटना के संबंध में मृतक के भाई गौतम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संजीत के पैर में जख्म था और उसका ईलाज कराने के लिए कथराही मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में गए और दुबारा लौटकर नहीं आए।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि शक के आधार पर लोकेशन ट्रैक कराया और ट्रैक कराने पर लोकेशन का पता कथराही मोड़ स्थित निजी अस्पताल में मिला। जहां इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दिया। वहीं पुलिस के पहुंचते ही लोकेशन के आधार पर अस्पताल में छापेमारी की गई तो अस्पताल बाहर से बंद पड़ा हुआ था।

निजी अस्पताल का डॉक्टर वहां से फरार था। इधर शटर का ताला तोड़कर अंदर देखने पर शव अंदर में पड़ा हुआ था। मृतक का भाई गौतम ने बताया कि मेरे भाई की हत्या कर डॉक्टर फरार हो गया है। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजम के हवाले कर दिया है और आरोपी डॉक्टर की तलाश कर रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article