दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज,जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के सागी पंचायत से एक दलित उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है । घटना के बावत पीड़िता सागी निवासी दिलीप पासवान की पत्नी किरण देवी ने पुलिस को बताया कि गत 7 अक्टूबर की रात करीब ग्यारह बजे  मेरे ग्रामीण मो.अंजारुल के पुत्र मो. मशरूल मेरे घर मे घुस गया और बक्सा में रखा 50 हजार रुपये नगद, पांच ग्राम सोने का टीका , नथ एवं कान का बाला , झुमका और चांदी का पायल लेकर भागने लगा ।

- Sponsored Ads-

हमने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह मुझे धक्का देकर गिरा दिया और जातिसूचक गाली देते हुए बक्सा लेकर फरार हो गया । हल्ला होने पर ग्रामीण लोग जुटे , ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया ।

पुलिस खोजबीन किया कुछ भी पता नही चला । घटना की पुष्टि करते हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष अर्चना झा ने बताया कि पीड़िता से प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथिमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article