बछवाड़ा पुलिस ने एससी-एसटी मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

DNB Bharat Desk

एससी-एसटी मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत में बछवाड़ा थाना की पुलिस ने शुक्रवार को एससी-एसटी मामले में फरार आरोपियों के घर ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है।बछवाड़ा पुलिस ने एससी-एसटी मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार 2 इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार थाना कांड संख्या 258/22 एससी-एसटी मामले में फरार आरोपी फतेहा पंचायत के फतेहा गांव निवासी शुभम चौधरी, शिवम चौधरी, विवेक चौधरी, मनीष चौधरी, माधव चौधरी, पीयूष चौधरी एवं संजीव चौधरी के घर पर ढोल बाजा बजाकर इश्तिहार तामिल कराया गया है।बछवाड़ा पुलिस ने एससी-एसटी मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार 3 थानाध्यक्ष ने बताया कि इसमे बाद अगर आरोपी द्वारा न्यायालय में उपस्थित नहीं होते है तो सभी आरोपी के घर कुर्की जप्ती की जायगी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल व ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article