बछवाड़ा में उपचुनाव को लेकर वार्ड सदस्य और ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए 25 मई को कराई जायगी वोटिंग,अधिसूचना जारी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उप चुनाव को लेकर सूचना जारी कर दिया। इसी के साथ प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। बछवाड़ा के विभिन्न पंचायतों में दो पदों के लिए चुनाव कराया जाना है।

बछवाड़ा में उपचुनाव को लेकर वार्ड सदस्य और ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए 25 मई को कराई जायगी वोटिंग,अधिसूचना जारी 2प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी कुमारी पूजा ने बताया कि बछवाड़ा प्रखंड के दादुपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 में वार्ड सदस्य एवं चमथा तीन पंचायत के वार्ड संख्या 07 में वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव होना है।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा में उपचुनाव को लेकर वार्ड सदस्य और ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए 25 मई को कराई जायगी वोटिंग,अधिसूचना जारी 3दोनी जगह वार्ड सदस्य की मौत के बाद रिक्त पद हो गयी है। वही चमथा दो पंचायत के वार्ड संख्या 2 और वार्ड संख्या 12 में ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए चुनाव कराया जाना है। उन्होंने बताया कि निवार्चन आयोग द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए बीडीओ कुमारी पूजा ने बताया कि भय मुक्त वातावरण में उप चुनाव संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 मई मंगलवार को प्रपत्र 5 के तहत्त सूचना का प्रकाशन कर दिया जायेगा।

बछवाड़ा में उपचुनाव को लेकर वार्ड सदस्य और ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए 25 मई को कराई जायगी वोटिंग,अधिसूचना जारी 4इसके बाद 3 मई से लेकर 9 मई तक इच्छुक अभ्यर्थी नामांकन पर्चा दाखिल करेगें। इसके बाद 10 मई से लेकर 12 मई तक अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए नामांकन पर्चा की संवीक्षा कराई जाएगी। अभ्यथियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 मई तय की है।

बीडीओ ने बताया कि उसी दिन अपराह्न 4:00 बजे शाम के बाद अभ्यर्थियों के अंतिम सूची का प्रकाशन कर प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा। इसके बाद 25 मई को सुबह 7:00 बजे से लेकर संध्या 5:00बजे तक वोटिंग होगी। उन्होंने बताया कि 27 मई को वोटों की गिनती कराई जाएगी। इसके पश्चात विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

बेगूसराय बछवाड़ा संबाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article