8 दिनों से लापता छात्र का नहीं मिला सुराग, परिजन पुलिस पर…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के बिहार थाना इलाके के गढ़पर निवासी बस मालिक अंजय कुमार का 21 वर्षीय पुत्र आकर्ष कुमार पिछले 1 जून से लापता है। 8 दिनों बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका से परिजनों का रो रो का बुरा हाल है। इस संबध में नगर थाना में 1 जून को लापता होने का मामला दर्ज कराया गया है। पिता अंजय कुमार और मां बबली कुमारी का आरोप है कि पुलिस उनके बच्चे को खोजबीन करने में सही से सहयोग नहीं कर रही है।

- Sponsored Ads-

उन्होंनें बताया कि 1 जून को उनका पुत्र अपने दोस्त के साथ परीक्षा देने पटना गया था उसके बाद से वह नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला तब थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया। हालांकि पुलिस दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की है मगर अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दोस्त कभी साथ नहीं रहने तो कभी गंगा नदी में छलांग लगाने की बात कह रहा है। जबकि पटना में सीसीटीवी फुटेज में दोनो एक साथ देखा गया है। उनका मानना है कि पुलिस अगर उसके दोस्त से सख्ती से पूछताछ करे तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। अनुसंधान अभी जारी हैं। दोस्तों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। पुलिस भी इस बिंदु पर अब तक कार्रवाई करने से परहेज कर रही है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article