112 हेल्प पुलिस टीम ने चोरी की गई मोटरसइकिल की सूचना के 10 मिनट में किया मोटरसाईकिल बरामद

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के डंडारी थानाक्षेत्र की घटना, बरौनी थाना कि 112 हे ल्थाप पुलिस टीम ने किया बरामद।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के 112 हेल्प पुलिस टीम ने एकबार भी यह साबित कर दिया कि बिहार में वह अग्रणी है. बताते चलें कि बरौनी थाना के 112 हेल्प लाइन पुलिस टीम ने डंडारी थानाक्षेत्र अंतर्गत चोरी की गयी मोटरसाईकिल की प्राप्त सूचना पर 10 मिनट के अंदर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाईकिल को किया गया जप्त कर लिया।

- Sponsored Ads-

10 नवंबर को समय करीब दोपहर 01:30 बजे डायल- 112 को सूचना प्राप्त हुआ कि 02 व्यक्ति चोरी के अपाचे मोटरसाईकिल BR09AG-0228 के साथ पटेल चौक से जाते हुए देखा गया हैं। प्राप्त सूचना पर बरौनी डायल – 112 की पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबन्दी करके पकड़ने का प्रयास किया गया तभी दोनों व्यक्ति चोरी के मोटरसाईकिल छोड़कर भाग गया।

जप्त मोटरसाईकिल को बरौनी डायल-112 द्वारा बरौनी थाना को सुपुर्द किया गया है तथा संबंधित वाहन स्वामी को भी सूचित किया गया। दिनांक 28.08.23 को डंडारी थाना क्षेत्र के कटहरी गाँव वार्ड नं0 06 के निवासी मो मनोब्बर पे० स्व० नसीमउद्यीन का अपाचे मोटरसाईकिल चोरी कर लिया गया था जिसके संबंध में आवेदक के लिखित आवेदन के आधार पर डंडारी थाना में कांड दर्ज कर कराया गया था।

पुलिस टीम के द्वारा सीसीटीभी फुटेज का अवलोकन कर चोरी की घटना में शामिल अपराधियों की पहचान स्थापित की जा रही है। जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा। छापेमारी टीम में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मियों का नाम सअनि जितेन्द्र सिंह, रूपम कुमार, ज्योति कुमारी, चालक मिथिलेश गौतम को एसपी बेगूसराय द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article