डीएनबी भारत डेस्क
तेयाय ओपी क्षेत्र स्थित महेशपुर बहियार के एक खेत में अज्ञात अपराधियों ने एक करीब 30 वर्षीय युवक को अधमरा कर फेंक दिया। इस की सूचना मिलते ही तेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस की गाड़ी से तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर पहुंचाया।
- Sponsored Ads-

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि लगता है कि अज्ञात अपराधियों ने उक्त युवक को पीट कर जख्मी किया गया है और चाकू से भी वार किया है। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद
- Sponsored Ads-
