पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र में ‘संकल्प सभा’ का आयोजन, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प

DNB Bharat Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बिहारशरीफ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम से पहले स्थानीय भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने नाला रोड स्थित प्रखंड चौराहा पर नगर निगम की ओर से नवनिर्मित ‘सेवा ज्योति चौक’ का विधिवत उद्घाटन किया। गोलंबर पर स्थापित अखंड मशाल 24 घंटे प्रज्वलित रहेगी। इस दौरान विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि एक साधारण और गरीब परिवार से निकलकर नरेंद्र मोदी ने अपनी मेहनत, संघर्ष और संगठन क्षमता के दम पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचकर नया इतिहास रचा है।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र में ‘संकल्प सभा’ का आयोजन, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प 2आज उनके सार्वजनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंत्योदय, जनकल्याण और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में देश ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वर्तमान के साथ-साथ देश के भविष्य की भी चिंता करते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र में ‘संकल्प सभा’ का आयोजन, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प 3

कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों ने ‘We Will Do It’ का सामूहिक उद्घोष करते हुए 2047 तक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली।

Share This Article