नालंदा में वन महोत्सव का आयोजित, ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर पौधारोपण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मां मनसा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बुधवार को एक भव्य वन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू नेता विवेक चंदन कुशवाहा ने शिरकत की। “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

- Sponsored Ads-

संस्थान के निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि हमारा उद्देश्य न केवल छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को वृक्षारोपण के महत्व से अवगत कराना भी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेडीयू नेता विवेक चंदन कुशवाहा ने जलवायु परिवर्तन के खतरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हम जिस गर्मी का सामना कर रहे हैं, वह हमारे ही कृत्यों का परिणाम है। हमने जंगलों को काटकर बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी कर दीं, जिसका खामियाजा हमें और आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article