बेगूसराय की दो महिला खिलाड़ी का खेल कोटे से सचिवालय सहायक में चयन, क्षेत्र में खुशी का माहौल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला कबड्डी संघ से संबद्ध स्पोर्टिंग क्लब बीहट की दो सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी कोमल कुमारी और सरिता कुमारी का चयन खेल कोटे से सचिवालय सहायक पद पर की गई है। वहीं एकलव्य सेंटर में प्रशिक्षक के पद पर आलोक कुमार का चयन किया गया है। विदित हो कि इससे पूर्व बेगूसराय जिला कबड्डी संघ से ही संबद्ध स्पोर्टिग क्लब बीहट के देवंती कुमारी, भावेश कुमार, नव्या कुमारी, अंकिता कुमारी का चयन सचिवालय सहायक के पद पर और रेमी कुमारी बिहार पुलिस में सार्जेंट मेजर, सिंकु कुमारी भारतीय रेलवे, रूपेश कुमार अमलेश कुमार, राजा कुमार का चयन बिहार पुलिस, मोनू कुमार, यशवंत कुमार का चयन भारतीय सेना, ऋतुराज सीआईएसएफ, मुकेश मधुकर हार्ट, नितेश रंजन एसएसबी, नवीन बीएसएफ में चयन किया जा चुका है।

- Sponsored Ads-

इस उपलब्धि पर पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष पूर्व मेयर उपेन्द्र प्रसाद सिंह, सचिव श्याम नंदन सिंह पन्ना लाल, उपाध्यक्ष ,प्रमोद सिंह, सुनील सिंह, राजेश कुमार टूना, राजकुमार सिंह राजू, संजय सिंह, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार घंटी, सह सचिव परमानंद सिंह, पवन कुमार, बबीता कुमारी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, डॉ कुंदन कुमार, पत्रकार बिपिन कुमार राज आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामना दी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article