डीएनबी भारत डेस्क
समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी परिसर में बुधवार को प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत अमरपुर पंचायत के वार्ड संख्या -06,निवासी उदेश दास के 17 वर्षीय पुत्र मौसम कुमारी को जीविकोपार्जन के लिए इनोवेटर इन हेल्थ (इंडिया) के तरफ़ से प्रदत सिलाई-कढ़ाई मशीन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डॉ संतोष कुमार झा,प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार के द्वारा सौंपा गया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए एसटीएस पीएचसी बरौनी खुशबू कुमारी ने बताया कि एमडीआर रोगी जो दवा खाता है।जिनका कल्चर निगेटिव हो गया है।
उसको जीविकोपार्जन के लिए इनोवेटर इन हेल्थ( इंडिया ) के सौजन्य से सिलाई-कढ़ाई मशीन एवं उससे जुड़े सभी सामग्री भेंट किया जाता है। तथा छः माह तक उसका देख-रेख किया जाता है कि उससे कितना जीविकोपार्जन किया गया है एमडीआर रोगी या फिर संचालित कर रहे उसके परिवार द्वारा।
मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डॉ संतोष कुमार झा,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विदिशा विक्रम,डॉ गोविंद कुमार,बीएचएम संजय कुमार,बीसीएम रानी कुमारी, बीएएम लालमोहन, प्रोजेक्ट एसोसिएट राज कुमार महतों,शाहिल कुमार,एसटीएस पीएचसी बरौनी खुशबू कुमारी,स्वास्थ्य कर्मी जयंती कुमारी,धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-