डीएनबी भारत डेस्क
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा रविवार को “पुलिस अवर निरीक्षक” के पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा ली जा रही है। इसके लिए नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में 21 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक पाली में 15106 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
- Sponsored Ads-

प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे मध्याह्न तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 2:30 बजे अपराह्न से 4:30 बजे अपराह्न तक आयोजित की जाएगी।परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजन को लेकर 10 गश्ती दल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
नालंदा से ऋषिकेश
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-