मां भवानी क्लब के 12 वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

DNB Bharat Desk

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड पेंशनर समाज के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण पोद्दार ने की

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर दौलतपुर पंचायत के सार्वजनिक दुर्गा स्थान चलकी परिसर में बुधवार की देर शाम मां भवानी क्लब के 12 वें स्थापना दिवस के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड पेंशनर समाज के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण पोद्दार ने की।

- Sponsored Ads-

मां भवानी क्लब के 12 वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित 2वहीं मंच संचालन संजय कुमार ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मां भवानी क्लब के अध्यक्ष संजय कुमार, सदस्य मंजेश कुमार, कुंदन कुमार, राधेश्याम पासवान, कृष्ण नंदन कुमार समेत अन्य के द्वारा संयुक्त रुप से केक काटकर किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य जो सरकारी सेवा में विभिन्न पदों पर नवचयनित हुए हैं वैसे लोगों, छात्रों, अभिभावकों एवं अतिथियों को अंग वस्त्रम, माला, डायरी एवं मेडल भेंटकर सम्मानित किया गया।

मां भवानी क्लब के 12 वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित 3मिली जानकारी के अनुसार इस क्लब की स्थापना 2012 में की गयी थी। उस समय से चलकी, तेतराही, मसुराज, पतला, मिल्की समेत अनेक गांवों के 48 छात्रों ने अब तक विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। सम्मान समारोह में समाजसेवी गोपाल पासवान, डॉ. संजीव कुमार भारती, डॉ. गंगा प्रसाद महतो, राघो महतो, क्लब के अध्यक्ष संजय कुमार, सचिव चंदन कुमार, बिमलेश कुमार समेत अनेक लोगों ने अपनी बातें कही।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article