खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

DNB Bharat

कार्यक्रम में किसानों को उच्च क्यारी विधि से मक्के की खेती एवं इसके लाभ तथा जलवायु अनुकूल तकनीक के बारे में विस्तार से बताया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत चयनित गांव गोपालपुर में उच्च क्यारी विधि से मक्के की खेती पर एक दिवसीय परक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया। परक्षेत्र दिवस के मौके पर किसानों को उच्च क्यारी विधि से मक्के की खेती एवं इसके लाभ तथा जलवायु अनुकूल तकनीक के बारे में विशेष चर्चा की गई।

- Sponsored Ads-

साथ ही मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के अंतर्गत प्राकृतिक संसाधन के बचाव करते हुए संरक्षित खेती के बारे में के बारे में चर्चा की गई। इसके साथ ही पर्यावरण को बचाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने की सलाह दी गई। एग्रोफोरेस्ट्री के बारे में मुख्य रूप से चर्चा की गई।

चर्चा करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ सुषमा तमता ने संरक्षित खेती के विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा साथ ही जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के वरीय शोध सहायक अभय रंजन ने धान की सीधी बुवाई एवं उस में होने वाले खरपतवार के रोकथाम के बारे में चर्चा किया लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट के अंतर्गत सभी किसानों को प्रतिज्ञा भी कराया गया जिसमें प्रकृति के संरक्षण मुख्य उद्देश्य था।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

TAGGED:
Share This Article