तेघड़ा पुलिस ने 71 बोतल विदेशी शराब किया बरामद

DNB Bharat

 

गुप्त सूचना के अधार पर की गई कार्रवाई में तेघड़ा पुलिस को मिली सफलता, कारोबारी फरार।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना की पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कार्यवाई में तीन कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। हलांकि पुलिस की इस कार्रवाई में शराब कारोबारी फरार होने में सफल रहा।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में तेघड़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि हसनपुर गांव में शराब की खेप उतरी जा रही है। अविलंब टाइगर मोबाइल गश्ती दल के जवान को कार्रवाई के लिए भेजा गया जिसमें तीन कार्टून में रखे 71 पीस विदेशी शराब बरामद किया गया। हलांकी इस कार्रवाई में फरार शराब तस्कर की पहचान की जा चुकी है जिसकी गिरफ्केतारी के लिए छापेमारी की जा चुकी है।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article