बेगूसराय में बीते दिनों अगलगी से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आ रहे कई स्वयंसेवी संस्थाएं

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

पिछले दिनों मटिहानी प्रखंड के दो अलग-अलग जगहों पर भीषण अगलगी की घटना में तकरीबन 200 घर जलकर राख हो गए थे और सैकड़ों लोग बेघर हो गए। उक्त घटना में एक युवक की जान भी चली गई थी तो वहीं कई मवेशी भी हताहत हुए थे। लेकिन अब पीड़ित लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ कई स्वयंसेवी संगठनों ने भी हाथ आगे बढ़ाया है और इसी कड़ी में लगातार पीड़ित परिवारों के बीच राहत पहुंचाई जा रही है।

- Sponsored Ads-

लोगों की मांग पर जिला प्रशासन ने भी स्वयंसेवी संगठनों से अपील की है कि सिर्फ खाद्य पदार्थ ही नहीं अगर संभव हो सके तो सीमेंट की चादर भी लोगों को मदद स्वरूप दी जाए जिससे कि वह एक बार फिर अपना आशियाना बसा सकें। बीती रात भी कई स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा पीड़ित परिवारों के बीच पके हुए खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया। हालांकि बेगूसराय के सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा है कि मटिहानी प्रखंड के पथला टोला में तो राहत पहुंचाई जा रही है लेकिन खरगपुर के पीड़ितों को उपेक्षित किया जा रहा है और इसके लिए जिला प्रशासन से खरगपुर के लिए भी राहत प्रदान करने की मांग की गई है।

गौरतलब है कि मटिहानी प्रखंड के पथला टोला एवं ठीक दूसरे दिन खरगपुर में भी भीषण अग्निकांड में लाखों की क्षति हुई थी।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article