बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी जहां बेगूसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रतनपुर थाना की पुलिस ने पिपरा इलाके से की है। तीनों अपराधी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और देसी कट्टा सहित कई जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे तभी इसकी सूचना रतनपुर थाना पुलिस को लग गई।

- Sponsored Ads-

पुलिस ने मौका ए वारदात पर घेराबंदी कर कर तीनो अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि तीन शातिर अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे तभी इसकी सूचना पुलिस को लगी और पुलिस ने तीनों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनो अपराधी के पास से एक देशी पिस्टल और एक कट्टा और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि रतनपुर थाना की पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी के दौरान यह उपलब्धि मिली है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article