सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत, वीरपुर थानाक्षेत्र की घटना

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत पकड़ी गांव की घटना। 20 जुलाई को हुई थी ससुराल जाने के क्रम में दुर्घटना।

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत पकड़ी गांव की घटना, 20 जुलाई को हुई थी ससुराल जाने के क्रम में दुर्घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की है। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह निवासी रूपचंद्र कुमार के रूप में की गई है।

Midlle News Content

बताया जा रहा है कि 20 जुलाई को रूपचंद कुमार अपने घर से अपने एक साथी के साथ ससुराल जाने के लिए निकले थे। इसी क्रम में वीरपुर के नजदीक सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन से उनकी टक्कर हो गई जिसमें रूपचंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे पीएचसी में प्रथम चिकित्सा के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बीती रात इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। रूपचंद कुमार की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई शुरू कर दी है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -