खोदावंदपुर में किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, सीओ को सौंपा मांग पत्र

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

फ़फौत पंचायत के भूस्वामी रैयतों ने रेंटरोल मांगने के विरोध में अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मांगों से संबंधित दर्जनों रैयतों का हस्ताक्षरयुक्त मांगपत्र सीओ अमरनाथ चौधरी को समर्पित करते हुए रेंटरोल उपलब्ध करवाने का मांग किया। फ़फौत पंचायत के ग्रामीण विनोद कुमार, नवीन कुमार, रतन कुमार, राज कुमार आनंद कुमार, पिंटू कुमार अनिल कुमार, रामदेव महतो, अनिता कुमारी, राजदेव महतो, राजकमल सहित दर्जनों भूस्वामियों ने अंचल अधिकारी एवं उच्चधिकारियों को समर्पित आवेदन में बताया है कि वर्तमान में खोदावंदपुर अंचल क्षेत्र में विशेष भुसर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वे कर्मी द्वारा भूधारकों से भूमिस्वामित्व का दस्तावेज मांगा जा रहा है।

- Sponsored Ads-

मौजा चकयद्दु थाना नं 83 , खाता 24 , खेसरा 152 जो वाक्स्ट भूमि है जिसका मालिकाना हक दर्जनों किसानों को है लेकिन किन्ही रैयत के पास रेंटरोल नही है। विशेष भुसर्वेक्षण प्रभारी खोदावंदपुर सह सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने रेंटरोल के अभाव में उक्त जमीन पर विभागीय निदेशानुसार कारवाई करने का चेतावनी दिया है। सर्वेयर के नोटिस से आक्रोशित रैयतों ने मंगलवार को अंचल कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपना मांगपत्र सीओ को समर्पित किया। आंदोलनकारी रैयतों ने अपनी मांग से संबंधित आवेदन डाक द्वारा डीएम सहित अन्य उच्चधिकारियों को भेजा है।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article