बछवाड़ा थाना क्षेत्र से गायब लड़की को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से किया बरामद

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत के बछवाड़ा गांव से गायब नाबालिग लड़की को बछवाड़ा थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ से बरामद कर लिया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष बछवाड़ा विवेक भारती ने बताया कि विगत दिनों बछवाड़ा पंचायत के बछवाड़ा गांव से नाबालिग एक लड़की को गायब करने का मामला सामने आया था । मामले को लेकर लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत किया था ।

- Sponsored Ads-

लड़की के पिता ने आवेदन में बताया कि मेरी सोलह वर्षीय नाबालिग पुत्री को बछवाड़ा गांव के ही वस्तु झा के पुत्र गौरव कुमार के द्वारा बहला फुसलाकर गायब कर दिया गया है। लड़की के पिता ने बछवाड़ा थाना पुलिस से अपने पुत्री की सकुशल बरामदगी और उक्त मामले में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया । नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर लड़की को गायब करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए बछवाड़ा थाना पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए गायब लङकी व लङकी के ठिकाने का पता लगाते हुए उक्त  लड़की को छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले से सकुशल बरामद कर लिया गया है ।

बछवाड़ा थाना क्षेत्र से गायब लड़की को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से किया बरामद 2वहीं मामले के आरोपी बछवाड़ा पंचायत के बछवाड़ा गांव निवासी वस्तु झा के पुत्र गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस ने आरोपी युवक को पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया है । उन्होंने बताया कि उक्त लड़की को पूछताछ के उपरांत 164 के बयान के लिए बेगूसराय न्यायालय भेजा गया है । 164 के बयान के उपरांत न्यायालय द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article