कर्नाटक में कांग्रेस की हुई जीत पर नालंदा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक साथ मनाई होली व दिवाली,कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की दी बधाई

DNB Bharat Desk

जिला अध्यक्ष ने कहा कर्नाटक की जीत पूरे देश की जनता की जीत है। कर्नाटक की जनता ने यह बताने का काम किया है देश में जाति धर्म के नाम पर बांटकर जो अपनी दुकान चला रहे हैं उन्हें कर्नाटक की जनता ने नकार दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क 

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली भारी जीत पर नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जश्न मनाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में बिहारशरीफ के राजेंद्र आश्रम के समीप कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक साथ होली दिवाली मना कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाई और आतिशबाजी की।

कर्नाटक में कांग्रेस की हुई जीत पर नालंदा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक साथ मनाई होली व दिवाली,कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की दी बधाई 2इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें हमारी पार्टी की भारी जीत हुई है उन्होंने इस जीत को हिंदुस्तान के अमन पसंद लोगों की जीत बताया।

- Sponsored Ads-

कर्नाटक में कांग्रेस की हुई जीत पर नालंदा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक साथ मनाई होली व दिवाली,कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की दी बधाई 3जिला अध्यक्ष ने कहा कर्नाटक की जीत पूरे देश की जनता की जीत है। कर्नाटक की जनता ने यह बताने का काम किया है देश में जाति धर्म के नाम पर बांटकर जो अपनी दुकान चला रहे हैं उन्हें कर्नाटक की जनता ने नकार दिया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article