बैट्री चालित ट्राई साइकिल योजना अंतर्गत सभी दिव्यांगजनो से आवेदन प्राप्त करने हेतु विशेष शिविर का किया जाएगा आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के निर्देशानुसार ज़िला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग द्वारा संचालित बैट्री चालित ट्राई साइकिल योजना अंतर्गत सभी दिव्यांगजनो से आवेदन प्राप्त करने हेतु सभी प्रखंडों में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।सहायक निदेशक,  दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग कोषांग द्वारा बताया कि दिनांक 27.06.2025 से मंसूरचक प्रखंड में शिविर की शुरूआत की जायेगी।

- Sponsored Ads-

इसके बाद तेघड़ा    प्रखंड में 28.06.2025, बरौनी प्रखंड में 30.06.2025, बेगूसराय प्रखंड में 01.07.2025, मटिहानी प्रखंड में 02.07.2025, बलिया में 03.07.2025, डंडारी में 04.07.2025, चेरियाबरियारपुर में 05.07.2025, खोदावंदपुर में 07.07.2025, नावकोठी प्रखंड में 08.07.2025, बछवाड़ा प्रखंड में 09.07.2025, भगवानपुर प्रखंड में 10.07.2025, वीरपुर में 11.07.2025, साहेबपुर कमाल में 12.07.2025, छौड़ाही में 14.07.2025, बखरी में 15.07.2025, गढ़पुरा में 16.07.2025 एवं शाम्हो प्रखंड में 17.07.2025 को शिविर लगाया जायेगा  

बेगूसराय जिला अंतर्गत अंतर्गत बैट्री चालित ट्राईसाईकिल प्राप्त करने के लिए अब तक पोर्टल पर कुल-998 आवेदन ही प्राप्त हुए है। जिसमें से 756 लाभुकां को बैट्री चालित ट्राईसाईकिल प्रदान किया गया है। अभी भी बहुत सारे लाभुक है जो जानकारी के अभाव मे योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर पाए हैं

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article