अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया एनएच 20 नवादा-बिहारशरीफ मुख्य सड़क मार्ग को जाम

DNB Bharat Desk

ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को पावापुरी हाल्ट जाने के लिए अंडरपस निर्माण नहीं होने से मुख्य रास्ता बिल्कुल बंद हो जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के देवधा गांव के पास सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने अंडरपास निर्माण को लेकर नवादा बिहार शरीफ मुख्य सड़क मार्ग एनएच 20 को जाम कर दिया।

अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया एनएच 20  नवादा-बिहारशरीफ मुख्य सड़क मार्ग को जाम 2सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि रजौली बख्तियारपुर फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर देवधा गांव के मुख्य रास्ते को बंद किया जा रहा है जिससे देवधा गांव का मुख्य रास्ता बंद हो जाने के कारण विघापर गांव से होते हुए देवधा गांव आना पड़ेगा। इसलिए ग्रामीणों ने देवधा गांव में जाने के लिए अंडरपस या फिर ओवरब्रिज बनाने की मांग प्रशासन से की ग्रामीणों ने बताया कि इसके पूर्व में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को इस समस्या को लेकर आवेदन दिया जा चुका है।

- Sponsored Ads-

अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया एनएच 20  नवादा-बिहारशरीफ मुख्य सड़क मार्ग को जाम 3ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को पावापुरी हाल्ट जाने के लिए अंडरपस निर्माण नहीं होने से मुख्य रास्ता बिल्कुल बंद हो जाएगा। इस रास्ता के बंद हो जाने से हजारों ग्रामीणों को खासा परेशानी होगी।फिलहाल संवेदक के द्वारा रातों-रात सड़क का निर्माण कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है इसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए शुक्रवार को सड़क जाम कर दिया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article