आगामी लोकसभा चुनाव में आपलोग मोदी जी को वोट क्यों देंगे? एक युवा पर भरोसा कीजिए:- तेजस्वी यादव

DNB Bharat Desk

पूरे देश मे लूट मची हुई है, मोदी जी कहाँ कुछ किए हैं, फिर भी वोट मोदी को,आखिर क्यों – तेजस्वी यादव

 

डीएनबी भारत डेस्क

प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव 20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा के दौरान पूरे बिहार का भ्रमण कर रहे हैं और अपनी बातें रख रहे हैं। आज यात्रा का छठा दिन है। तेजस्वी आज वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी दौरे पर हैं। जन विश्वास यात्रा के क्रम में वैशाली के बाद तेजस्वी यादव समस्तीपुर पहुंचे।

- Sponsored Ads-

आगामी लोकसभा चुनाव में आपलोग मोदी जी को वोट क्यों देंगे? एक युवा पर भरोसा कीजिए:- तेजस्वी यादव 2जहां उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। तेजस्वी यादव ने इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा अपने समर्थकों की भारी भीड़ से गदगद तेजस्वी ने कहा कि पूरे देश मे लूट मची हुई है, मोदी जी कहाँ कुछ किए हैं, फिर भी वोट मोदी को,आखिर क्यों? आगामी लोकसभा चुनाव में आपलोग मोदी जी को वोट क्यों देंगे? एक युवा पर भरोसा कीजिए।

आगामी लोकसभा चुनाव में आपलोग मोदी जी को वोट क्यों देंगे? एक युवा पर भरोसा कीजिए:- तेजस्वी यादव 3सब मिलकर नया बिहार बनाइये..दस लाख नौकरी देने के अपने वायदे को दुहराते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वे मुख्यमंत्री तो नहीं बने फिर भी सिर्फ 17 महीने में 5 लाख लोगों को उसी मुख्यमंत्री के हाथों नौकरी दिलवाने का काम किया जो 2020 में कहते थे कि कैसे नौकरी देगा, पैसा अपने बाप के पास से लाकर देगा क्या?

आगामी लोकसभा चुनाव में आपलोग मोदी जी को वोट क्यों देंगे? एक युवा पर भरोसा कीजिए:- तेजस्वी यादव 4तेजस्वी यादव ने लोगों से 3 मार्च को पटना में आहूत रैली में भागीदारी के लिए भारी संख्या पहुंचने की अपील की। इससे पहले समस्तीपुर में आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ तेजस्वी यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान महागठबंधन में शामिल तमाम दलों के बैनर पोस्टर लिये कार्यकर्ता यात्रा में शामिल थे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article