आगामी लोक सभा चुनाव के बाद देश में गैर भाजपा की सरकार होगी:- मंत्री श्रवण कुमार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार बिहार शरीफ सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए पहल की जा रही है।

आगामी लोक सभा चुनाव के बाद देश में गैर भाजपा की सरकार होगी:- मंत्री श्रवण कुमार 2उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए पूरे देश की जनता की मांग है जिसके लिए सभी विपक्षी पार्टी एकजुट होकर दिल्ली में मिल रहे है। देश की जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। ऐसी स्थिति में आगामी वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के दौरान देश में भारतीय जनता पार्टी मुक्त सरकार बनेगी।

- Sponsored Ads-

आगामी लोक सभा चुनाव के बाद देश में गैर भाजपा की सरकार होगी:- मंत्री श्रवण कुमार 3पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर उठाए गए सवाल पर जवाब देते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों के सीधे खाते में पैसा जाता है और लाभुक को खुद आवास बनाना होता है। ऐसे में भ्रष्टाचार का सवाल ही नहीं उठता उन्होंने कहा कि अगर कोई भी शिकायत मिलती है उसकी जांच होगी और आरोपियों पर कार्रवाई भी होगी।

अगर ऐसी हालत में लाभुक अपने योजना के पैसे किसी दूसरे को दे रहे हैं तो यह बहुत आश्चर्यजनक बात है। इसके बावजूद अगर कोई व्यक्ति कोई नेता कोई पत्रकार अगर इस तरह की गड़बड़ी के बारे में हमें जानकारी देते हैं, तो वैसे पदाधिकारी पर करवाई जरूर होगी।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article