बीमारी का ईलाज कराने के लिए जमीन बेचना चाहा दादा,नाराज पोते ने मारी गोली,मौत

DNB Bharat Desk

दादा ने अपनी बीमारी का इलाज कराने को लेकर जमीन बेचना चाहा तो गुस्से से तमतमाये पोते ने दादा के ऊपर गोली चला दी।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के बेना थाना क्षेत्र इलाके के शिवाय बीघा गांव में जमीन के विवाद को लेकर कलयुगी पोते ने अपने ही दादा और अपने ही बहन को गोली मार दी। इस गोलीबारी की घटना में दादा रामरक्षा चौधरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि बहन सुलेखा कुमारी बाल-बाल बच गई।

बीमारी का ईलाज कराने के लिए जमीन बेचना चाहा दादा,नाराज पोते ने मारी गोली,मौत 2घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि दादा रामरक्षा चौधरी की तबीयत खराब चल रही थी और वह जमीन बेचकर अपना इलाज करवाना चाह रहा था। जिसका विरोध पोते ने की पोते की नजर दादा की 7 बीघा जमीन पर थी। यही वजह है कि जब दादा ने अपनी बीमारी का इलाज कराने को लेकर जमीन बेचना चाहा तो गुस्से से तमतमाये पोते ने दादा के ऊपर गोली चला दी। जिससे दादा की मौके पर ही मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

वहीं जख्मी सुलेखा कुमारी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है हालांकि सुलेखा कुमारी को भी प्राथमिक उपचार करने के बाद बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही बेना थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article