बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा जिलेवासियों को ईद पर्व के मौके दिया बधाई,कहा प्रेम और मोहब्बत का पर्व है ईद

DNB Bharat Desk

मजहब नहीं सीखाता है आपस में बैर रखना धर्म हमेशा प्रेम करना आपसी मिल्लत मिलजुलकर भाईचारे के साथ रहना सिखाता है।

डीएनबी भारत डेस्क

मुस्लिम धर्मावलंबियों का त्योहार ईद पूरे नालंदा जिला में धूमधाम से मनाया गया। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भी विभिन्न जगहों पर पहुंच कर ईद की बधाई दी।

इस मौके पर उन्होने आज बिहारशरीफ के इमादपुर पहुंचे कर गले मिल कर ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आपसी भाईचारे और मिल्लत का यह त्योहार है। सामाजिक समरसता के साथ इस त्योहार को मनाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

उन्होने कहा कि यह त्योहार अमन, शांति सद्भाव भाईचारे का पैगाम देता है। सभी लोगों को आपस में मिल जुल कर एक दूसरे के त्योहार को मनाना चाहिये। बिहार में आपसी प्रेम, मिल्लत सद्भाव और भाईचारगी का माहौल में मुख्यमंत्री नीतीश ‘कुमार के शासन काल में कायम किया गया है इस हम सब लोग मिल जुल कर बरकरार रखनाहै। मजहब नहीं सीखाता है आपस में बैर रखना धर्म हमेशा प्रेम करना आपसी मिल्लत मिलजुलकर भाईचारे के साथ रहना सिखाता है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article