बच्चो की पढ़ाई के लिए खुद चलाने लगी शुशबू ई-रिक्शा, महिलाओ के लिए बनी प्रेरणा

DNB Bharat Desk

बिहार शरीफ की महिला ई रिक्शा चालक शुशबू को देख सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी इस महिला के हौसले की दाद देते हुए इसे अपना नंबर दिया और कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर उनको तुरंत फोन करें।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहारशरीफ की सड़कों पर इन दिनों फ़र्राटे से ई रिक्शा चलाती खुशबू दिख जाती है। खुशबू कुमारी की इस हौसले को देखकर बिहारशरीफ शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हर तरफ खुशबू के इस हौसले को सलाम कर रहे हैं।

बच्चो की पढ़ाई के लिए खुद चलाने लगी शुशबू ई-रिक्शा, महिलाओ के लिए बनी प्रेरणा 2बिहार शरीफ की महिला ई रिक्शा चालक को देख सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी गाड़ी से उतरे और इस महिला के हौसले की दाद देते हुए इसे अपना नंबर दिया और कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर उनको तुरंत फोन करें।

- Sponsored Ads-

बच्चो की पढ़ाई के लिए खुद चलाने लगी शुशबू ई-रिक्शा, महिलाओ के लिए बनी प्रेरणा 3दरअसल खुशबू के पति गुजरात में ऑटो चलाते हैं और यह अपने बच्चों के साथ बिहार शरीफ किराए के मकान में रहकर पढ़ा रही थी पढ़ाई के लिए कर्ज मकान किराया के लिए कर्ज यानी यह कर्ज के बोझ के नीचे दब चुकी थी। पति की ज्यादा कमाई नहीं होने से इसने महिला स्वयं सहायता से कर्ज लेकर टोटो खरीदा और फिर अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ भरण पोषण भी कर रही है। खुशबू वैसी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो छोटी मोटी मुसीबतों से घबरा जाती है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article