डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम गांव में छापेमारी कर बछवाड़ा थाना की पुलिस ने पांच लीटर महुआ शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नारेपुर पश्चिम गांव में महुआ शराब का कारोबार किया जा रहा है।
बछ्वाड़ा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर नारेपुर पश्चिम गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद मेहता का पुत्र करूनेश कुमार को पांच लीटर महुआ शराब के साथ उसके डेरा पर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त शराब कारोबारी से पुछताछ की जा रही है, पुछताछ के उपरांत मद्य निषेध अधिनियम के तहत करवाई करते हुए न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया जाएगा।
- Sponsored Ads-

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-