नववर्ष के दिन अपराधियों ने एकलौते चिराग की पीट पीटकर कर दी निर्मम हत्या

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत नौलखा मंदिर के पास की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को निर्मम तरीके से पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना नगर थाना क्षेत्र के नौलखा मंदिर के पास की हैं। मृतक युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले स्वर्गीय रामविलास सिंह का पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि सूरज कुमार नववर्ष 01जनवरी को घर से नौलखा मंदिर घूमने के लिए गया था। तभी कुछ दोस्तों ने मिलकर सूरज कुमार को निर्मम तरीके से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद सूरज के शव को नौलखा मंदिर के पास फेंक दिया। परिजनों ने बताया है कि सूरज कुमार को हत्या कर फेंक दिया और पुलिस के माध्यम से घर बालो को सुचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा यह बताया गया कि नौलखा मंदिर के पास सूरज को किसी ने निर्मम तरीके से पीट-पीट कर घायल कर दिया। जब इस सूचना के आधार पर जब पहुंचे तो देखें सूरज कुमार को मृत पड़ा हुआ है। इस घटना की सूचना लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक सूरज कुमार घर का एकलौता पुत्र था। परिजनों ने अभी बताया है कि मृतक सूरज कुमार के पिता का 5 साल पहले ही मृत्यु हो चुका था। घर का यह इकलौता चिराग था और अपराधियों के द्वारा इसे भी निर्मम तरीके से हत्या कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article