घर में घुसकर खूनी खेल: सहुरी में दबंगों ने लोहे के पंजे और रॉड से अधेड़ पर किया जानलेवा हमला, सिर पर गंभीर चोट

DNB Bharat Desk

थाना क्षेत्र के सहुरी गांव में बदमाशों ने लोहे की रौड और लोहे की पंजा एवं लठी दण्डा लेकर चमरू सहनी के घर में  घुसकर गाली गलौज करने लगा।गाली देने से मना करने पर बदमाशों ने जान से मार देने की नियत से लोहे की पंजा और रौड से सर पर हमला कर दिया। जिस चमरु सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Sponsored Ads-

पीड़ित परिवार के लोगों ने घटना से संबंधित सुचना पुलिस को देते हुए प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया ।

और थाना में आवेदन देते हुए अनिल सहनी, सुरेश सहनी,प्रिंस सहनी समेत 6 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर जान से मार देने की नियत से लोहे की पंजा और रौड से सर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर देने जैसे आरोपों को लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।

Share This Article