मध्यान भोजन खाने से कई बच्चे बीमार, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया मोरकाही थाना क्षेत्र के उत्कर्मित मध्य विद्यालय नवटोलिया रसौंक में मध्यान भोजन खाने से कई बच्चे बीमार और उल्टी दस्त के शिकार हो गए। आनन फानन में बीमार सभी बच्चो को सदर अस्पताल खगड़िया ले जाया गया है। जहाँ बच्चे का इलाज चल रहा है।

वही मध्यान्ह भोजन खाने से बच्चे बीमार होने की सूचना पर जिलाधिकारी सदर अस्पताल पहुंच बच्चों का जाने हाल-चाल की जानकारी ली । जिलाधिकारी ने भोजन में कीड़े पाए जाने की बात कही,यह मामला मोरकाही थाना के रसौंक मध्य विद्यालय का मामला है। मामले में डीएम ने डीईओ को जांच करने के दिए आदेश दिया है।

खगड़िया संवादाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article