समस्तीपुर: 31 मई को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, श्रावस्ती में केंद्र नहीं

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:बीएड में प्रवेश के लिए श्रावस्ती जिले को छोड़ प्रदेश के सभी 74 जिलों में परीक्षा केंद्र बनेंगे। कुल 900 परीक्षा केंद्र बनना तय हुआ है। सबसे ज्यादा बनारस में बनेंगे क्योंकि यहां से 65 हजार छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं। सबसे कम परीक्षा केंद्र ललितपुर व बलरामपुर में बनेंगे।

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 4,41,030 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं, इनमें एक ट्रांसजेंडर, 1,70,903 छात्र व 2,70,126 छात्राएं हैं। प्रवेश परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी।

बुधवार को भी बीयू की टीमें परीक्षा केंद्र बनाने में जुटी रहीं। संबंधित जिलों के डीएम आदि से परामर्श कर व्यवस्था पर चर्चा की गई। बीयू प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनारस, गोरखपुर व बलिया में परीक्षा केंद्र बनाकर निर्विघ्न परीक्षा कराने की है।

Share This Article