कांग्रेस का हर कार्यकर्ता तब तक संघर्ष करेगा जब तक कि राहुल गांधी की सदस्यता वापस नहीं मिल जाए – ओमप्रकाश सिंह

DNB Bharat

कन्याकुमारी से कश्मीर तक की कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी सरकार डर गई।

डीएनबी भारत डेस्क 

शनिवार को बरौनी प्रखंड कांग्रेस पार्टी व कमिटी की ओर से मालती स्थित शिवराज होटल में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता तब तक संघर्ष करेगा जब तक कि राहुल गांधी की सदस्यता वापस नहीं मिल जाए। उसके लिए आगे चरणबद्ध आंदोलन व प्रदर्शन किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

राहुल गांधी के द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर बीजेपी सरकार डर गई है। राहुल गांधी के बढ़ते कद से घबराकर आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व साजिश के तहत सदस्यता रद्द किया गया है। वहीं इंटक जिलाध्यक्ष चुनचुन राय ने कहा कि देश में लोकतंत्र पर हमला है। देश की आवाज बनकर जब सरकार से प्रश्न पूछ रहे थे तो उन्हें डराने व झुकाने की साज़िश रची गई।

संसद की सदस्यता वापस तक संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा साजिश के तहत सदस्यता समाप्त किया गया है। सदस्यता वापस दिलाकर ही दम लेंगे। नगर बीहट अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष विहिन बनाने की साज़िश के तहत सदस्यता रद्द कराया गया है। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बद्री सिंह, डाॅ रजनीश कुमार, नारायण सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

Share This Article