नालंदा पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से एक राइफल के साथ दो लोग को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले के राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार के द्वारा राजगीर अनुमंडल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस बार ताकर डीएसपी राजगीर ने बताया कि बेन थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर गांव अमियाबिगहा- बुल्लाविगहा के पास घेराबंदी कर एक स्कॉरपियो को पकड़ा गया।

नालंदा पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से एक राइफल के साथ दो लोग को किया गिरफ्तार 2जब स्कॉर्पियो विधिवत् तलाशी लिये जाने के क्रम में बीच वाले सीट के नीचे एक 0.315 बोर का लकड़ी-लोहा निर्मित राईफल बरामद किया गया। जिसे विधिवत् जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है वही इस मामले में 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है।

- Sponsored Ads-

नालंदा पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से एक राइफल के साथ दो लोग को किया गिरफ्तार 3दोनो अभियुक्तों से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दोनों अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास ज्ञात करने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार संजीत कुमार दोनो थाना इस्लामपुर जिला नालंदा के रहने वाले है। कांड में गिरफ्तार दोनो अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास पाया गया है।

नालंदा संवादाता ऋषिकेश की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article