बछवाड़ा में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाके में गुरुवार को रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड क्षेत्र के फतेहा गीताधाम ठाकुरबारी में सुबह से श्रधालुओ की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी.

बछवाड़ा में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 2ठाकुरबाड़ी के महंत रामसुमिरन दास जी महाराज ने पूजा पाठ कर रामनवमी का ध्वजा फहराया. फतेहा ठाकुरबाड़ी में विभिन्न जिले से पहुंचे हजारो श्रधालुओ ने पूजा पाठ कर भंडारा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया.

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 3वही प्रखंड क्षेत्र के गोधना, रानी, बेगमसराय, अयोध्या टोल, रसीदपुर, झमटिया. सुरों, बछवाड़ा बाजार स्थित जट्टा बाबा ठाकुरबाड़ी आदि जगहों समेत विभिन्न हनुमान मंदिर में पूजा के साथ धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ रामनवमी का पर्व मनाया गया.

बछवाड़ा में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 4रामनवमी पर्व को लेकर कई जगह जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है. पर्व को लेकर दिन भर भक्ति गीत से पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा.

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article