बछवाड़ा में सर्पदंश से एक महिला मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत बैंक बाजार बछवाड़ा की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में सर्पदंश की शिकार एक महिला की मौत हो गई है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बैंक बाजार बछवाड़ा की है। मृतक महिला की पहचान बैंक बाजार निवासी राजेश शाह की मां पार्वती देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम मृतक महिला पार्वती देवी अपने घर में कुछ काम कर रही थी उसी वक्त सर्पदंश का शिकार हो गई। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा पहले बछवारा पीएचसी ले जाया गया जहां महिला की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेगूसराय सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने के क्रम में रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। फिलहाल उक्त घटना के बाद बछवाड़ा थाना को पूरी जानकारी दी गई है  पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई में जुट गई है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article