खगड़िया में वज्रपात से एक अधेड़ महिला की मौत

DNB Bharat

घटना खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 से सटे सर्किल नंबर 1 कामत बहियार गांव की।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 से सटे सर्किल नंबर 1 कामत बहियार में सोमवार की संध्या वर्षा के दौरान हुई वज्रपात से एक अधेड़ महिला की मौत होने की सूचना है।

मृतक महिला की पहचान पसराहा पंचायत के वार्ड नंबर 1 के ईश्वर मुनि की 54 वर्षीय पत्नी कुंती देवी के रूप में की गई है। इसकी पुष्टि पसराहा पंचायत के मुखिया सुशीला सम्पत के प्रतिनिधि साकेत सिंह उर्फ गुड्डू ने की है

वहीं स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

TAGGED:
Share This Article