सात माह पूर्व बछवाड़ा के चमथा ईलाके अपने ससुराल से गायब महिला को पुलिस ने किया बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत के चमथा चक्की गांव से सात माह पूर्व गायब महिला को बछवाड़ा थाना पुलिस ने गुरूवार को बरामद कर लिया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि विगत सात माह पूर्व चमथा तीन पंचायत के चमथा चक्की गांव वार्ड संख्या आठ से एक शादीशुदा महिला गायब हो गई थी ।

सात माह पूर्व बछवाड़ा के चमथा ईलाके अपने ससुराल से गायब महिला को पुलिस ने किया बरामद 2मामले को लेकर महिला के ससुर ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत किया था । उन्होंने आवेदन में बताया कि में अपने निजी काम से घर से बाहर गया था । जब घर वापस पहुंचा तो देखा कि घर में मेरी पुत्रवधू नहीं थी । आसपास के लोगों से जब पूछताछ किया तो लोगों ने बताया कि हाथ में झोला लेकर बाजीतपुर बाजार की ओर जाते देखा है । लेकिन शाम तक वह घर नहीं आई तो खोजबीन करना प्रारंभ किया । लेकिन कहीं कोई अता पता नहीं चला ।

- Sponsored Ads-

सात माह पूर्व बछवाड़ा के चमथा ईलाके अपने ससुराल से गायब महिला को पुलिस ने किया बरामद 3उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर अपने पुत्र वधू को गायब करने का आरोप लगाया था । महिला के ससुर के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए बछवाड़ा थाना पुलिस ने पटना जिला के खुसरूपुर से बरामद कर लिया है । उन्होंने बताया कि बरामद महिला को पूछताछ के उपरांत 164 के बयान के लिए बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया है । महिला के द्वारा न्यायालय में दिए गए 164 के बयान के उपरांत न्यायालय के आदेश अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article