डीएनबी भारत डेस्क
खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत घटना 7 सितंबर की शाम दौलतपुर छोड़ही पथ पर चलकी चौक के समीप बाइक दुर्घटना में जख्मी युवक समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर पंचायत के वार्ड 13 निवासी राजेंद्र राम के पुत्र आदित्य कुमार की मृत्यु शनिवार की शाम इलाज के क्रम में हो गई
- Sponsored Ads-

बताते चले की 7 सितंबर को दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया था । जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई है।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
